जय श्री श्याम
बाबा श्याम के दरबार में परम पूज्य मलूक पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज!
आज राजस्थान के पावन नगरी खाटूश्यामजी पहुँचकर, परम पूज्य मलूक पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज ने शीश के दानी बाबा श्याम के भव्य दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका परम आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ और भक्तिमय अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के सम्मानीय श्याम परिवार के श्री मोहन दास जी चौहान व श्री हरि सिंह चौहान जी के सानिध्य में स्वामी जी ने पूरे विधि-विधान से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की।
तत्पश्चात, मंदिर कमेटी एवं श्याम परिवार की ओर से स्वामी जी को बाबा श्याम का पवित्र प्रतीक चिन्ह (स्मृति चिन्ह) सप्रेम भेंट कर, उन्हें बाबा का असीम आशीर्वाद प्रदान किया गया।
खाटू नरेश की जय !
हारे के सहारे की जय !






