जय श्री श्याम! 🙏🌺
📅 4 अक्टूबर 2026
आज भारतीय क्रिकेट टीम के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी श्री ईशांत शर्मा जी सपरिवार खाटू धाम पधारे। उन्होंने शीश के दानी, बाबा श्याम के अलौकिक और दिव्य दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 🏏✨
इस पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी ने ईशांत जी को बाबा श्याम का पवित्र ‘निशान’ भेंट किया और श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया। 🚩
बाबा श्याम की असीम कृपा उन पर और उनके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे!
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा! 🌸🙏







