जय श्री श्याम! 🦚✨
📅 3 अक्टूबर 2026
युवाओं के हृदय में श्रीमद्भागवत और सनातन धर्म का अलख जगाने वाले, श्रद्धेय श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी आज खाटू नरेश बाबा श्याम के दिव्य दर्शन और उनका असीम आशीर्वाद प्राप्त करने पवित्र धाम खाटूश्यामजी पहुँचे। 🚩
इस पावन अवसर पर, श्री श्याम मंदिर कमेटी के माननीय मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान जी ने इन्द्रेश जी का अत्यंत आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने उन्हें बाबा श्याम का भव्य प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर और पवित्र दुपट्टा ओढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया। 🙏✨
भक्ति, युवा चेतना और आध्यात्म का यह एक अद्भुत संगम रहा!
॥ हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा ॥







