हारे का सहारा
बाबा श्याम हमारा
आज दिनांक – 07 जुलाई 2026
बाबा श्याम के भक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण! ✨
आज श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्यामजी के पदाधिकारियों ने माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से उनके कार्यालय में एक विशेष एवं आत्मीय भेंट की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सुंदरपुरा में भव्य और अत्याधुनिक ‘खाटू श्याम रेलवे स्टेशन’ के निर्माण की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मंत्री महोदय को संपूर्ण श्याम जगत की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करना था।
कृतज्ञता और सम्मान स्वरूप, कमेटी के सदस्यों ने माननीय वैष्णव जी को सप्रेम बाबा श्याम का पावन प्रतीक चिह्न भेंट किया।
यह नई और आधुनिक रेलवे परियोजना लाखों श्याम भक्तों की यात्रा को सुगम बनाएगी और खाटू धाम के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
🙏 हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा! 🙏
www.shrishyamdarshan.in
www.shrishyammandir.com
https://www.youtube.com/shrishyamdarsham
https://www.facebook.com/share/16pWEbxG2H/
https://www.instagram.com/maanvendra_chouhan_khatu
https://youtube.com/@maanvendrachouhankhatu
https://www.instagram.com/maanvendra_chouhan_khatu
https://youtube.com/@maanvendrachouhankhatu






